अहमदाबाद। अयोध्या राम मंदिर के पुजारी मोहित पांडे का फर्जी अश्लील वीडियो प्रसारित करने पर पुलिस ने गुजरात कांग्रेस नेता हितेंद्र पीठडीया को गिरμतार किया है। अहमदाबाद साइबर क्राइम ने पीठडीया की पोस्ट पर उठे विवाद के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता को अहमदाबाद के वेजलपुर से गिरμतार किया। पीठडीया पर आरोप है कि उन्होंने अयोध्या राम मंदिर के पुजारी मोहित पांडे का फर्जी (डीप फेक) अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जो कि आपत्तिजनक है। कांग्रेस नेता ने यह पोस्ट गाजियाबाद के रहने वाले मोहित पांडे के राम मंदिर के पुजारी के रूप में चुने जाने के बाद की थी। कांग्रेस नेता ने पुजारी मोहित की एक महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके साथ लिखा था, क्या इस शख्स को राम मंदिर का पुजारी बनाया जा रहा है? इसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद उठने लगा।