मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन किया। ये समंदर पर बना देश का सबसे लंबा पुल है। इस पुल से साउथ मुंबई से नवी मुंबई तक पहुंचने में अब बस 20 मिनट का समय लगेगा। पहले तकरीबन दो घंटा लगता था। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक को अटल सेतु के नाम से भी जाना जाएगा। दिसंबर 2016 में इसकी नींव मोदी ने रखी थी। इसको साढ़े चार साल में पूरा बनना था, लेकिन कोविड महामारी के चलते इसमें समय लग गया। यह ब्रिज नवी मुंबई को दक्षिण मुंबई से जोड़ता है। इस पुल का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा, ये एक ऐतिहासिक दिन है. ये पुल एक उदाहरण है कि हम विकास के लिए समुद्र से भी लड़ सकते हैं। पुल का आधिकारिक नाम अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु रखा गया है।

21.8 किलोमीटर लंबा है पुल, जिसमें 16.50 किलोमीटर समुद्र के ऊपर 5.5 किलोमीटर जमीन पर है।

100 साल तक ये ब्रिज टिका रहेगा। ये समुद्र तल से 15 मीटर की ऊंचाई पर बना है। समुद्री हिस्से में 47 मीटर तक खुदाई हुई।

100 किमी/प्रति घंटा रखी गई है गाड़ियों की स्पीड। पुल पर चढ़ते-उतरते समय स्पीड 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी।

17840 करोड़ रुपए है इस पुल की लागत। इसको पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बनाया गया।

06   लेन हैं पुल में, जिसमें 3 लेन आने और 3 जाने के लिए हैं। अनुमान के मुताबिक, हर दिन लगभग

70,000 वाहन इस पुल से गुजरेंगे।