अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में रामलला अपने आसन पर पहुंच गए हैं। उनकी अचल मूर्ति को बुधवार देर रात गर्भगृह में पहुंचाया गया था। गुरुवार को चार घंटे तक पूजन के बाद उन्हें आसन पर बैठाया गया। बाद में मूर्ति को गंध वास के लिए सुगंधित जल में रखा जाएगा। फिर अनाज, फल और घी में भी रखा जाएगा। पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले अयोध्या पहुंच सकते हैं। इसकी वजह मुहूर्त और मौसम बताया गया है। सुबह यहां घना कोहरा μलाइट लैंडिंग में मुश्किल करता है।आधे दिन की छुट्टी घोषित मप्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। केंद्र सरकार के कार्यालयों, प्रतिष्ठानों और बैंकिंग व वित्तीय संस्थानों में भी आधे दिन की छुट्टी रहेगी।प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अयोध्या में राम मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी डाक टिकटों की एक पुस्तक जारी की और कहा कि ये श्री राम, माता सीता और रामायण की एक झलक पेश करते हैं।