वॉशिंगटन। अमेरिका में अलास्का एयरलाइंस में सवार 177 यात्रियों की जान बाल- बाल बची। विमान का विंडो पैनल फ्लाइट टेकऑफ होने के बाद लगभग 16 हजार फीट की ऊंचाई पर अचानक उड़ गया। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार यात्री ने बताया कि उसे खिड़की उड़ने पर ऐसा एहसास हुआ कि उसकी मौत होने वाली है। अलास्का एयरलाइंस के विमान संख्या- 1282 की परेशानी दूर होने के बाद पोर्टलैंड एयरपोर्ट से फ्लाइट को दोबारा रवाना किया गया।
सभी बोइंग 737 मैक्स 9 विमानों पर अस्थाई रोक
इस घटना के बाद अलास्का एयरलाइंस ने अपने सभी 65 बोइंग 737 मैक्स 9 विमानों के उड़ान भरने पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है। इन सभी विमानों की जांच के बाद इन्हें उड़ान की इजाजत मिलेगी। सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान की खिड़की का पैनल गायब है।