कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर के थौबल स्थित एक निजी मैदान से होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। मणिपुर से 14 जनवरी को यात्रा शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।यह 15 राज्यों से गुजरेगी। 67 दिनों की यात्रा के दौरान 6713 किलोमीटर तय किया जाएगा। पहले यह यात्रा मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होने वाली थी। कांग्रेस ने कहा कि भीड़ सीमित रखने की शर्त पर यात्रा स्थल में बदलाव करना पड़ा।