इटारसी। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानन्द तिवारी के द्वारा विगत छह सालों से चलाए जा रहे अभियान की अगली श्रृंखला में पोस्टकार्ड अभियान प्रारम्भ किया गया। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के द्वारा इटारसी के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल की सम्पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं के। लिए लिखा मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड। इस संबंध में मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी ने बताया कि पोस्ट कार्ड अभियान की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष के द्वारा की गई अब हम इटारसी शहर की जनता से मुख्यमंत्री को इटारसी के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल की बदहाल स्थिति से अवगत कराएंगे और निकालेंगे न्याय यात्रा। क्योंकि हमने निवेदन आवेदन धरना प्रदर्शन हस्ताक्षर अभियान। रैलियां हनुमान चालीसा भूख हड़ताल अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और जल सत्याग्रह तक करके अपनी जान जोखिम भी कर चुके। लेकिन शासन प्रशासन के कानों पर जू नहीं रहेगी। अब हम इसे जन आंदोलन बनाएंगे सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन्द तिवारी के साथ सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष शुभम वालिया पूर्व सेवादल अध्यक्ष संजय धर। पार्षद अंजलि कलोसिया पप्पी कलोसिया नारायण गौर करण भदौरिया पुष्पेन्द्र वर्मा विशाल तिलोटिया विनय सोलंकी रवि बालमीक उपस्थित रहे।