चंडीगढ़। हरियाणा काडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का शव उनके सेक्टर 11 स्थित घर में संदिग्ध हालत में मिला। शुरुआती जांच में गोली मारकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल वे पीटीसी सुनारिया (रोहतक) में आईजी के पद पर तैनात थे। वाई पूरन कुमार का कई वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद रहा था और उन्होंने कई बार भेदभाव व भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। मृतक की पत्नी आईएएस पी. अमनीत कुमार इस समय मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ जापान दौरे पर हैं। चंडीगढ़ पुलिस जांच में जुटी है