पटना। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में नए चेहरों को मौका दिया गया है, तो कई सिटिंग विधायकों के टिकट भी काटे गए हैं। गायघाट सीट से वीणा देवी की बेटी कोमल सिंह को टिकट मिला है, जो लोजपा (रामविलास) से चुनाव लड़ने की चर्चाओं में थीं।

गायघाट से कोमल सिंह को टिकट

कोमल सिंह, लोजपा (रामविलास) की सांसद वीणा देवी की बेटी और JDU के एमएलसी दिनेश सिंह की बेटी हैं। अटकलें थीं कि वह लोजपा से मैदान में उतरेंगी, लेकिन सीट JDU के खाते में आने के बाद उन्होंने जेडीयू से चुनाव लड़ने का फैसला किया।

बरबीघा और कुशेश्वरस्थान में बदलाव

  • बरबीघा: सिटिंग विधायक सुदर्शन कुमार का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह कुमार पुष्पंजय को मौका मिला है।

  • कुशेश्वरस्थान: सिटिंग विधायक अमन भूषण हजारी को रिप्लेस कर अतिरेक कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

छोटे लाल यादव को परसा से टिकट

पूर्व RJD विधायक छोटे लाल यादव को JDU ने परसा सीट से टिकट दिया है। छोटे लाल हाल ही में RJD छोड़कर JDU में शामिल हुए थे।

DU की पहली सूची: प्रमुख उम्मीदवार

विधानसभा सीट प्रत्याशी का नाम
आलमनगर नरेंद्र नारायण यादव
बिहारीगंज निरंजन कुमार मेहता
सिंहेश्वर रमेश ऋषिदेव
मधेपुरा कविता साहा
सोनबरसा रत्नेश सादा
महिषी गुंजेश्वर साह
कुशेश्वरस्थान अतिरेक कुमार
बेनीपुर विनय कुमार चौधरी
दरभंगा ग्रामीण ईश्वर मंडल
बहादुरपुर मदन सहनी
गायघाट कोमल सिंह
मीनापुर अजय कुशवाहा
सकरा आदित्य कुमार
कांटी अजय कुमार
कुचायकोट अमरेंद्र कुमार पांडेय
भोरे सुनील कुमार
हथुआ रामसेवक सिंह
बरौली मंजीत सिंह
जीरादेई भीष्म कुशवाहा
रघुनाथपुर विकास कुमार उर्फ जीशू सिंह
बड़हरिया इंद्रदेव पटेल
महाराजगंज हेम नारायण साह
एकमा धुमल सिंह
मांझी रणधीर सिंह
परसा छोटे लाल राय
वैशाली सिद्धार्थ पटेल
राजापाकर महेंद्र राम
महनार उमेश सिंह कुशवाहा
कल्याणपुर महेश्वर हजारी
वारिसनगर मांजरीक मृणाल
समस्तीपुर अश्वमेघ देवी
मोरवा विद्यासागर सिंह निषाद
सरायरंजन विजय कुमार चौधरी
विभूतिपुर रवीना कुशवाहा
हसनपुर राज कुमार राय
चेरिया बरियारपुर अभिषेक कुमार
मटिहानी राजकुमार सिंह
अलौली रामचंद्र सदा
खगड़िया बब्लू मंडल
बेलदौर पन्ना लाल पटेल
जमालपुर नचिकेता मंडल
सूर्यगढ़ा रामानंद मंडल
शेखपुर रणधीर कुमार सोनी
बरबीघा कुमार पुष्पंजय
अस्थावां जितेंद्र कुमार
राजगीर कौशल किशोर
इस्लामपुर रुहेल रंजन
हिलसा कृष्ण मुरारी
नालंदा श्रवण कुमार
हरनौत हरिनारायण सिंह
मोकामा अनंत सिंह
फुलवारी श्याम रजक
मसौढ़ी अरुण मांझी
संदेश राधा चरण साह
जगदीशपुर भगवान सिंह कुशवाहा
डुमरांव राहुल सिंह
राजपुर संतोष कुमार निराला