पटना।बिहार की सियासी बिसात में इस बार प्रशांत किशोर (पीके) की एंट्री ने माहौल गर्म कर दिया है। उनकी पार्टी जन सुराज आज अपने पहले 51 प्रत्याशियों की सूची जारी करने जा रही है।
सूची में कई नामों पर ध्यान जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रशांत किशोर खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि केवल चुनावी रणनीति तैयार करेंगे।
सूची में पूर्व IPS अधिकारी आर.के. मिश्रा को दरभंगा शहर से चुनावी मैदान में उतारे जाने की संभावना है। वरिष्ठ अधिवक्ता वाई.बी. गिरी और गणितज्ञ के.सी. सिन्हा का नाम भी शामिल है। केसी सिन्हा कुम्हरार से चुनाव लड़ेंगे और उनकी गणित की किताबें स्कूल और कॉलेजों में लंबे समय से पढ़ाई जाती रही हैं। इसके अलावा उन्होंने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और पटना साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल के रूप में भी कार्य किया है।
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि प्रशांत किशोर की रणनीति और उम्मीदवारों की यह सूची बिहार चुनाव में जन सुराज पार्टी की संभावनाओं को मजबूत कर सकती है।