नई दिल्ली। गाजा पीस प्लान का समर्थन करने के खिलाफ पाकिस्तान में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन जारी हैं। इसी बीच तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के समर्थकों और पुलिस के बीच लाहौर में हिंसक झड़प हुई। यह झड़प इजरायल विरोधी मार्च के दौरान हुई। सूत्रों के अनुसार, इस झड़प में कम से कम एक पुलिस अधिकारी और कई प्रदर्शनकारी घायल या मारे गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग और आंसू गैस के गोले दागे।
इस्लामाबाद में भी तनावपूर्ण स्थिति
सोमवार को इस्लामाबाद की ओर मार्च कर रहे TLP समर्थकों और पुलिस के बीच भी हिंसक झड़पें हुईं, जिससे शहर लगभग ठप हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब प्रांत के पुलिस प्रमुख उस्मान अनवर ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों पर गोली चलाई, जिसमें एक अधिकारी की मौत हो गई और अन्य घायल हुए। उन्होंने इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हताहत होने की पुष्टि नहीं की। हीं, TLP ने एक बयान में कहा कि उनके कई समर्थक मारे गए और कई घायल भी हुए हैं।
स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है
इन झड़पों के बाद पाकिस्तान में कानून-व्यवस्था की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रदर्शन TLP समर्थकों की बढ़ती नाराजगी को दर्शाते हैं, जो गाजा संघर्ष में पाकिस्तान की नीति से असंतुष्ट हैं।