भवानीपुर। भवानीपुर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर हमला बोला। शाह ने कहा, मैं अभी 15 दिन तक बंगाल में ही रहने वाला हूं। हर जगह एक ही आवाज है कि इस सरकार को बदल दो ममता बनर्जी को टाटा बाय बाय कर दो। बंगाल से ममता बनर्जी की विदाई इस बार तय है। शाह ने कहा, बंगाल की जनता टोलबाज़ी से त्रस्त है, TMC की गुंडई से त्रस्त है। .घुसपैठ से त्रस्त है… युवा बेरोज़गारी से त्रस्त है। करप्शन से त्रस्त है। अब यहां बीजेपी की सरकार बननी चाहिए। पश्चिम बंगाल में बॉर्डर को सील कर देश से सभी घुसपैठीयो को चुन चुनकर देश से बाहर निकाल देना चाहिए। हम यहां एक एक सीट जीतेंगे। इस बार भाजपा 170 सीट जीतेगी। ऐसा होगा तभी परिवर्तन होगा। लेकिन मेरे पास शार्टकट है, अगर भवानीपुर वाले एक सीट जीता देंगे तो परिवर्तन अपने आप हो जाएगा। इस बार ममता पूरे बंगाल में हारेगी और भवानीपुर भी हारेगी। इस बार वोटिंग करने से डरना मत,कोई गुंडे की औकात नहीं वोट से रोके। इस बार भयमुक्त होकर वोटिंग करना है। और सिर्फ हराना नहीं है टीएमसी को मूल समेत उखाड़कर बंगाल की खाड़ी में फेंक देना है। भाईयों-बहनों, जिस प्रकार से बंगाल में भ्रष्टाचार का शासन हो गया, टोलबाजी फैल गई, सिंडिकेट ने बंगाल की जनता का…जीना हराम कर दिया है और घुसपैठ इतनी बढ़ा दी कि पश्चिम बंगाल का अस्तित्व ही खतरे में आ गया है। ये सारी चीजों का एक ही रास्ता है, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना। 2014 से जिस-जिस राज्य ने मोदी जी पर भरोसा रखकर सरकारें बनाई वो सभी राज्य विकास के रास्ते पर आगे चल गए। अब बारी हमारे बंगाल की है।
