अमेरिका के साथ शांति वार्ता में भाग लेने के लिए ईरान का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंच गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर क़लीबाफ़ के नेतृत्व में और विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची सहित ईरान का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार देर रात इस्लामाबाद पहुंचा। यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ शांति वार्ता में भाग लेने के लिए वहां पहुंचा है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ ने कहा है कि शांति समझौते तक पहुंचने के लिए अमेरिका को ईरान के अधिकारों को स्वीकार करना होगा।वहीं अमेरिका के उपराष्ट्रपित जेडी वेंस का प्लेन भी इस्लामाबाद लैंड कर चुका है। ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ को रिसीव करने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर खुद एयरपोर्ट पहुंचे। अब थोड़ी ही देर में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता शुरू होगी।मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी वायु सेना के नूर खान एयरबेस पर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज़ सादिक, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने किया। वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधित्व एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल करेगा, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर शामिल होंगे। व्हाइट हाउस के अनुसार, वाशिंगटन और तेहरान शनिवार की सुबह स्थानीय समयानुसार इस्लामाबाद में अपनी पहली बैठक में शामिल होंगे।
