भारतीय टीम जून 2026 के अंत में यूके का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया सबसे पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वहीं इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, वहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में आगामी यूके दौरे के लिए बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। साथ ही में बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान किया।
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
