Karnataka के मौजूदा मुख्यमंत्री Siddaramaiah ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर DK Shivakumar के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। बताया जा रहा था कि मीटिंग के बाद सिद्धारमैया सीधे राजभवन जाने वाले थे और राज्यपाल थावरचंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंपने वाले थे। लेकिन अब इसमें एक ट्विस्ट ये आ गया है कि कर्नाटक के गवर्नर व्यक्तिगत कारणों से बेंगलुरु से बाहर चले गए हैं। ऐसे में सिद्धारमैया इस्तीफा राजभवन जाकर सौंपेंगे या फिर फैक्स किया जाएगा। इस बीच एक और खबर ये भी है कि सिद्धारमैया आज दिल्ली भी जाने वाले हैं। वहां वे Rahul Gandhi और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर सकते हैं। सिद्धारमैया खुद राहुल गांधी से मिलकर राज्यसभा के ऑफर को मना सकते हैं। अब तक तो उन्होंने केसी वेणुगोपाल के माध्यम से हाईकमान तक मैसेज पहुंचाया था। अब वो राहुल गांधी से मिलकर ये बता सकते हैं कि वो राज्यसभा जाना नहीं चाहते हैं। हालांकि, ब्रेकफास्ट के दौरान सिद्धारमैया ने बताया कि उन्हें पार्टी हाईकमान ने राष्ट्रीय राजनीति में आने के लिए कहा है। अगर सिद्धारमैया के इस्तीफे की प्रक्रिया आज पूरी हो जाती है तो सूत्रों के मुताबिक, 30 मई को डीके शिवकुमार की ताजपोशी होगी, जो 2025 से ही CM की कुर्सी पर नजरें गड़ाए बैठे हैं। तब ढाई-ढाई साल के फॉर्मूला के चक्कर में वो कुर्सी पर नहीं बैठ पाए थे, लेकिन 3 साल बाद अब वो दिन आने वाला है, जब वो कर्नाटक के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे।

जो राहुल गांधी कहेंगे, मैं वही करूंगा- सिद्धारमैया

मंत्रियों के साथ मीटिंग में CM सिद्धरामैया ने कहा कि राहुल गांधी जो कहेंगे, मैं वही करूंगा। सिद्धरामैया ने कैबिनेट सहयोगियों का धन्यवाद किया। CM ने मंत्रियों से कहा कि वह पद छोड़ देंगे। मुझसे कहा गया कि मैं किसी नए चेहरे के लिए जगह बनाऊं। मैं पार्टी हाईकमान की बात को मान रहा हूं और इस्तीफा दे रहा हूं।

इस्तीफे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे सिद्धारमैया

सीएम सिद्धारमैया के इस्तीफे की बात कंफर्म है। वह साढ़े 3 बजे अपने पद से इस्तीफा देंगे। उससे पहले वह 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, इसमें वह अपने इस्तीफे और राजनीतिक भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। साथ ही, डीके शिवकुमार और कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनने पर भी बात कर सकते हैं।