नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की काउंटिंग चल रही है। अभी जो रुझान सामने आए हैं, उसमें बीजेपी ने पश्चिम बंगाल और असम में बड़ी बढ़त बनाई हुई है। पुडुचेरी में भी बीजेपी गठबंधन आगे चल रहा है। वहीं केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को बड़ा फायदा होते हुए दिख रहा है। तमिलनाडु में नई पार्टी TVK ने कमाल कर दिया है और सबसे ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इन चुनावों में बीजेपी को बहुत कुछ हासिल होता हुआ दिख रहा है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जिस तरह रुझानों में बढ़त बनाई है, उसे देखकर लगता है कि राज्य में बीजेपी सरकार बनाने की स्थिति में आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये पश्चिम बंगाल की सियासत में बड़ी बात होगी और टीएमसी का विजय रथ रुक जाएगा। वही हाल असम में भी दिख रहा है। यहां भी बीजेपी ने बहुत भारी बढ़त बनाई हुई है और कांग्रेस की हालत खराब है।तमिलनाडु में तो कमाल हो गया है और नई पार्टी TVK ने बहुत भारी बढ़त बनाई है, खबर लिखे जाने तक उसने सभी को पीछे छोड़ा हुआ है। अगर केरल की बात करें तो यहां कांग्रेस के लिए कुछ अच्छा हुआ है और उसके नेतृत्व वाला यूडीएफ आगे चल रहा है।
काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार काउंटिग सेंटर छोड़कर न आएं: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर से TMC उम्मीदवार व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार काउंटिग सेंटर छोड़कर न आएं। यह बीजेपी का प्लान है, मैं कल से ही बोल रही हूं पहले उन्हें आगे दिखाया जाएगा। कई जगह उन्होंने काउंटिंग को बंद कर रखा है। कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं जहां कोई मेल नहीं है, सेंट्रल फोर्स के जरिए हर तरफ से TMC पर अत्याचार हो रहा है। SIR के जरिए उन्होंने वोट लूटने की कोशिश की और अब भी 100 से ज्यादा सीटों पर हम आगे हैं जिसे बताया नहीं जा रहा। सब गलत बताया जा रहा है। पूरी तरह चुनाव आयोग अपनी इच्छा से काम कर रहा है और उनके साथ सेंट्रल फोर्स भी है।
यह बीजेपी के लिए बहुत अच्छा परिणाम है: दिप्लू रंजन सरमा
असम के न्यू गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार दिप्लू रंजन सरमा ने कहा, ‘यह बीजेपी के लिए बहुत अच्छा परिणाम है। अभी तक के रुझान भाजपा के पक्ष में हैं। हमें पूरा भरोसा है कि बड़े जनादेश के साथ हम सरकार
तमिलनाडु चुनाव 2026: अभिनेता विजय के परिवार ने मनाया जश्न
टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय के परिवार ने अपने आवास पर सीटी बजाकर जश्न मनाया, क्योंकि पार्टी राज्य में अपनी बढ़त बनाए हुए है। वर्तमान में पार्टी राज्य की कुल 234 सीटों में से 104 सीटों पर आगे चल रही है।
बनाएंगे।
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा हिंगलगंज से चल रहीं आगे
आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, मतगणना के 2/19 दौर के बाद, भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा हिंगलगंज विधानसभा क्षेत्र में 2808 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। वह 2024 के संदेशखाली कांड की पीड़ितों में से एक थीं, जिसमें निलंबित टीएमसी नेता शेख शाहजहां आरोपी थे।
बेलेघाटा से उम्मीदवार कुणाल घोष बोले- मैं रुझानों पर कभी टिप्पणी नहीं करता, अभी 22 राउंड बाकी
टीएमसी नेता और बेलेघाटा से उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा, “अभी सिर्फ 3-5 राउंड की मतगणना हुई है। इस पर टिप्पणी करना अभी उचित नहीं है, क्योंकि अभी लंबा सफर तय करना है। यह अंतिम परिणाम नहीं है। मैं रुझानों पर कभी टिप्पणी नहीं करता। आज भी नहीं करूंगा, क्योंकि मौजूदा रुझान सिर्फ 5-7 राउंड तक ही सीमित है। अभी 22 राउंड बाकी हैं।
